news-details

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

You can share this post!

 

पादर्शी विकास न्यूज़ जगदीशपुर/अमेठी। रानीगंज पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय अखिलेश की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले तीन दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।गुरुवार को बाइक और कार की टक्कर में अखिलेश समेत तीन युवक घायल हुए थे। सभी को पहले जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर और फिर लखनऊ रेफर किया गया था। हादसे में घायल मनीष और प्रिंस का इलाज जारी है, जिसमें प्रिंस की हालत गंभीर बताई जा रही है।अखिलेश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।