news-details

सड़क हादसे में एक वर्षीय बच्ची की मौत, मां गंभीर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, मीठे गांव निवासी गुलाबचंद अपनी पत्नी विद्यावती और एक वर्षीय बेटी सानवी के साथ बाइक से शाहगंज क्षेत्र के पड़री गांव गए थे। घर लौटते समय रास्ते में सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बताया जा रहा है कि ब्रेकर आने पर अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सड़क पर गिर गई।हादसे में सानवी और उसकी मां विद्यावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. महिपाल सिंह ने जांच के बाद सानवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विद्यावती की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने ब्रेकरों को व्यवस्थित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।