news-details

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

You can share this post!

 

तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक हरदोई से अपनी ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान सूर्यपाल (50) पुत्र श्यामलाल निवासी पूरन मऊ, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सूर्यपाल किसी काम से अपनी ससुराल जा रहे थे और बाइक से बांगरमऊ क्षेत्र की ओर निकले थे।बताया जा रहा है कि गाजीपुर गांव के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सूर्यपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सूर्यपाल परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।