news-details

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र की मुडियारा पंचायत में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में महिमाखेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी मलिहाबाद और मंडलायुक्त लखनऊ को शिकायती पत्र भेजा है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव की सुरक्षित भूमि, चारागाह, तालाब, खलिहान और अन्य सार्वजनिक जमीनों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, पहले भी इस मामले की शिकायत की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने कुछ जमीनों को कब्जामुक्त कराया था। हालांकि अब दोबारा अवैध कब्जे किए जाने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि पिछली कार्रवाई अधूरी रही, जिसके चलते कब्जेदार फिर सक्रिय हो गए।ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी जमीनों को पूरी तरह कब्जामुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अवैध कब्जों की समस्या और बढ़ सकती है।एसडीएम मलिहाबाद अंकित कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।