news-details

सर्वसमाज बसपा के साथ, यूपी में बनेगी बसपा की सरकार, कार्यकर्ता पूरे मनोबल से जुटे रहें :दिनेश चन्द्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में हुई। बैठक में नौ अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों की भीड़ जुटाने की कार्ययोजना तैयार की। एक अक्टूबर को तिलोई और गौरीगंज और दो अक्टूबर को अमेठी और गौरीगंज में विधानसभा स्तरीय तैयारी बैठकें तय की गई हैं। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एम एल सी और नेता विधान परिषद दिनेश चन्द्रा ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के सभी 75जिलों से बसपा कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे। मान्यवर कांशीराम साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ 2027में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे।उन्होंने कहा कि मिशन -2027की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को चुनाव तक आराम नहीं करना है। सर्वसमाज के लोग बसपा के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं, यूपी में पोलिटिकल पावर की मास्टर चाबी हासिल करने के  हर विधानसभा में 80फीसदी पोलिंग बूथों को जीतना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।बैठक में मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने विधानसभा वार संगठन के कार्यों की समीक्षा की।1616पोलिंग बूथों में से 1021पोलिंग बूथों पर बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम पूरा हुआ है।मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, महासचिव श्रवण कुमार यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, मनीराम गौतम, बामसेफ के विधानसभा संयोजक संजय कनौजिया, सुरेन्द्र अम्बेडकर, सामाजिक भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष  अरुण कुमार गौतम,मकबूल अहमद आदि मौजूद रहे।,