news-details

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय बसपा की नीति : जितेंद्र मिश्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार मिश्र ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं से 24 अक्टूबर को पोलिंग बूथों पर आयोजित शिविर में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए प्रारूप-6 भरवाने की अपील की।जितेंद्र मिश्र ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी को समान मताधिकार दिलाया। वोट अमूल्य है और इसकी खरीद-फरोख्त लोकतंत्र को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा से निराश प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की ओर हैं। उनके अनुसार, कानून का राज स्थापित करने के लिए लोग बसपा की सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान संतोष दुबे, मोहित शर्मा, अशोक भारती और भीमराव बौद्ध सहित अन्य लोग मौजूद रहे।