news-details

सपा कार्यालय से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर और फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पटेल नगर कच्चे बाबा मार्ग निवासी नियाज खान ने 21 जून को दोपहर करीब 12:10 बजे अपनी बाइक सपा कार्यालय के अंदर खड़ी की थी। इसके बाद वह करीब 50 मीटर दूर स्थित एक स्टोर से सामान लेने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली।सीसीटीवी फुटेज में एक युवक पीली शर्ट और सफेद पैंट पहने कार्यालय में आता दिखाई दे रहा है। युवक ने खड़ी मोटरसाइकिलों के बीच पहुंचकर एक बाइक का लॉक तोड़ा और उसे बाहर निकालकर स्टार्ट कर फरार हो गया। चोरी के दौरान आरोपी ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास के कैमरों की भी जांच कर रही है। क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है।