news-details

सपा का भाजपा सरकार पर आरक्षण को लेकर हमला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  ककोर स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी ने पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है, जिससे पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के युवाओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में आरक्षण व्यवस्था सामाजिक समानता के लिए लागू की गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार इसे कमजोर करने का काम कर रही है।सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में आरक्षित पदों को सही तरीके से नहीं भरा जा रहा, जिससे पीडीए समाज के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में कई भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएं सामने आई हैं।सपा नेताओं के अनुसार 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7933 आरक्षित पद प्रभावित हुए। इसी तरह एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती में 547, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232, कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक भर्ती में 300, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434 और 588 तथा लेखपाल भर्ती में 960 आरक्षित पद प्रभावित होने का आरोप लगाया गया।इस मौके पर प्रदीप यादव, रेखा वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, रश्मि यादव, अनवर यादव, रानू पालीवाल और राजकुमार दोहरे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।