news-details

सपा की 2027 चुनाव रणनीति तेज, PDA पर फोकस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं और इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी चुनावी तैयारियों को और गति दे दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सपा ने उम्मीदवारों की एक सूची लगभग तैयार कर ली है, जबकि दूसरी सूची पर मंथन जारी है। पहली सूची में मौजूदा विधायकों को प्राथमिकता दी गई है और संभावना जताई जा रही है कि अधिकतर को एक बार फिर टिकट दिया जाएगा, जिससे संगठन में स्थिरता और जीतने वाले चेहरों पर भरोसा बनाए रखा जा सके। सपा इस चुनाव में अपने पारंपरिक PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वोट बैंक को मजबूत आधार मानकर आगे बढ़ रही है और खास तौर पर दलित मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को आधार बनाकर आगे की रणनीति तय कर रही है, जहां उसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय बढ़त मिली थी। इसके साथ ही लगभग 40 से 50 सामान्य सीटों पर दलित उम्मीदवार उतारने की भी योजना बनाई जा रही है, खासकर पश्चिमी यूपी में। वहीं सुरक्षित सीटों और मौजूदा 102 विधायकों के टिकट वितरण को लेकर भी रणनीति लगभग तय मानी जा रही है, हालांकि करीब एक दर्जन सीटों पर आंतरिक समीकरणों के चलते बदलाव संभव है।