
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जनपद हमीरपुर की सदर विधानसभा के सुमेरपुर ब्लॉक के ग्राम टेढ़ा में 18 मई 2026 को रात 8:30 बजे गांव के दबंगों द्वारा एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उसे मरणासन्न अवस्था में पहुंचाने का मामला सामने आया था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 22 मई 2026 को ग्राम टेढ़ा जाने वाला था।घटना के संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सोनकर वारसी, जुम्मन नेता, अरशद खान, मामा शकील सभासद, शिवनायक यादव, भोपा खान, हमीद कादरी सहित अन्य लोग बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया।