news-details

सम्मान जनक मानदेय और सेवा शर्तें तय करने को कम्प्यूटर आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

You can share this post!

ए आर पालिसी लागू करने और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।  मार्च 2026तक मनरेगा और वर्तमान में बीबी जी राम जी योजना में काम कर रहे कम्प्यूटर आपरेटर 20वर्षों की सेवा के बाद भी सम्मान जनक मानदेय नहीं पा रहे हैं। मानदेय में वृद्धि और सेवा सम्बंधित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए कम्प्यूटर आपरेटर -बी भी जी राम जी वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 6सूत्रीय ज्ञापन दिया है।ज्ञापन में कहा गया है कि कम्प्यूटर आपरेटर ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रहे हैं। प्रगति की आन लाइन रिपोर्टिंग और विभागीय सूचनाओं के संग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।बीस वर्ष की सेवा के बाद भी संस्थागत पहचान नहीं है। मानदेय और सेवा शर्तों का न्यायोचित निर्धारण नहीं किया जा रहा है।जिला अध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में कम्प्यूटर आपरेटरों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विकास भवन में जिला उपायुक्त मनरेगा/बीबी जी राम जी शेर बहादुर को दिया है।मो नदीम,मो अनवर,जे ए सिद्दीकी, सुनील कुमार, सुनील यादव,राम मूर्ति कुशवाहा, संजय शर्मा, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

 ज्ञापन के प्रमुख बिंदु -, एक नजर
1-मानदेय का निर्धारण 2025के शासनादेश के अनुसार न करके अनुभव और सेवा को देखते हुए सम्मान जनक मानदेय दिया जाय।
2-एच आर पालिसी तत्काल लागू की जाय।
3-कम्प्यूटर आपरेटर का पद नाम एम आई एस इंचार्ज किया जाय
4-डाटा इंट्री लागिन व्यवस्था ओटीपी आधारित की जाय
5-रिक्त पदों पर शत-प्रतिशत भर्ती/तैनाती सुनिश्चित की जाय
6-भविष्य की नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ दिया जाए।