
PARDARSHI VIKASH NEWS समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी राजनीतिक रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ‘विजन इंडिया: योजना, विकास और उन्नति (पीडीए)’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है, जिसके जरिए उद्यमियों, युवाओं और विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद किया जाएगायह कार्यक्रम 14 जून को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में आयोजित होगा। इसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होकर लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को समझकर उन्हें भविष्य के चुनावी एजेंडे में शामिल करना बताया जा रहा है।पार्टी की रणनीति के तहत हर जिले के लिए अलग-अलग चुनावी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। आगरा के पर्यटन, हैंडीक्राफ्ट, एमएसएमई, निजी अस्पतालों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे।सपा का मानना है कि इन सुझावों के आधार पर एक मजबूत स्थानीय घोषणा-पत्र तैयार किया जाएगा। इससे पहले 2012–17 के कार्यकाल में ताजगंज प्रोजेक्ट और अन्य विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया जा रहा है।पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में पीडीए फॉर्मूले के जरिए 37 सीटें जीतने के बाद अब विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा की देखरेख में तैयार की गई है।समाजवादी पार्टी इस पहल के जरिए 2027 चुनाव से पहले संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।