news-details

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो हाटा, कुशीनगर। समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक शुक्रवार को तितिला, सुकरौली स्थित संगीता मैरेज लॉन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता हाटा विधानसभा-334 के अध्यक्ष रामपरसन सिंह सैथवार ने की, जबकि वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह सैथवार ने कार्यक्रम का संचालन किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जुटना होगा।नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनहितकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को और तेज करने पर बल दिया गया।बैठक में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, बालकृष्ण मिश्रा, तूफानी निषाद, विजय यादव, जवाहिर लाल गौतम, उपेंद्र यादव, सत्यपाल शाही, पूर्व प्रधान हृदेश कन्नौजिया तथा सुदर्शन यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कन्हैया निषाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सभासद शशि प्रताप चौधरी, श्यामवेन्द्र सिंह, राममिलन यादव और संजीव यादव ने भी संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।