news-details

समाजवादी छात्र सभा ने चलाया सदस्यता अभियान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीडीए जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने अमेठी में सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से संपर्क कर उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और समाजवादी पार्टी की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। यह अभियान समाजवादी छात्र सभा की ओर से प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता और छात्र-नौजवान जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है। अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने युवाओं को शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ल, महासचिव धीरज पाल, विधानसभा अध्यक्ष सचिन यादव, मोहित शर्मा, सतीश मौर्य, संतोष पाल, सिद्धार्थ यादव और जावेद अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।