
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कबीर पंथ की शिक्षाओं और अम्बेडकर मिशन के प्रति आजीवन समर्पित रहे समाजसेवी रामदेव भजनी (70) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रामदेव भजनी को सामाजिक कार्यों और कबीर पंथ से जुड़े धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता था। अनपढ़ होने के बावजूद उन्होंने सामाजिक जागरूकता और बहुजन समाज की गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनके निधन की खबर से गंगौली और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।बामसेफ और बसपा से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके जाने से समाज ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है।