
पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपूर। Sajeti थाना क्षेत्र के कोरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतकों की पहचान Raj Kumar Sankhwar (32) और Ramshankar Kori (36) के रूप में हुई है। दोनों Ghatampur क्षेत्र के बंगला परास गांव के रहने वाले थे और पेंटिंग का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कोरिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे परास-बरीपाल लिंक मार्ग पर कोरिया गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक ने भागने के दौरान दोनों को कुचल दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Anuj Bharti ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने परास-बरीपाल लिंक मार्ग पर जाम लगाकर भारी वाहनों के आवागमन का विरोध किया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।मृतक रामशंकर के पिता Dinesh Kori ने बताया कि उनका बेटा सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली।