
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हनुमंत बिहार क्षेत्र में सुबह सब्जी लेने गए बुजुर्ग का शव बाजार के पास मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी।श्याम नगर निवासी संजय कुमार मिश्रा सुबह घर से सब्जी लेने निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजन तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस ने अर्रा रोड सब्जी मंडी के पास शव मिलने की सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर परिजनों ने गश खाकर गिरने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।