news-details

संयुक्त किसान मोर्चा ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन सांसद किशोरी लाल शर्मा को सौंपा। किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सांसद से ज्ञापन को केंद्र सरकार तक पहुंचाने और किसानों व मजदूरों की समस्याओं को संसद में उठाने की मांग की।ज्ञापन में मनरेगा योजना बहाल करने, 200 दिन रोजगार और 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, न्यूनतम मजदूरी 31 हजार रुपये करने, बिजली निजीकरण विधेयक-2025 और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग की गई।किसानों ने जबरन भूमि अधिग्रहण रोकने, भारतीय खाद्य निगम के साइलो में कथित द्वैधाधिकार समाप्त करने तथा डीजल, पेट्रोल और उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि रोकने की मांग भी उठाई