news-details

सेवरही थाने में 11 लावारिस बाइकों की होगी नीलामी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। थाना सेवरही परिसर में दाखिल 11 लावारिस मोटरसाइकिलों की सार्वजनिक नीलामी 06 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। नीलामी की पूरी प्रक्रिया प्रचलित नियमों के तहत थाना परिसर में संपन्न होगी।प्रभारी निरीक्षक थाना सेवरही ने बताया कि वर्तमान में 11 लावारिस मोटरसाइकिलें नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। निर्धारित तिथि पर इच्छुक व्यक्ति थाना परिसर में उपस्थित होकर नियमानुसार बोली लगाकर वाहनों की खरीद में भाग ले सकते हैं।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जो लोग नीलामी में शामिल होना चाहते हैं, वे 06 जुलाई 2026 को निर्धारित समय पर थाना सेवरही पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें। नीलामी की कार्यवाही पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई जाएगी।