news-details

सेवरही चीनी मिल में 76 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण

You can share this post!

 

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। श्रम विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत चिकित्सा विभाग के सहयोग से द यूनाइटेड प्रोविन्स शुगर मिल, सेवरही में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चीनी मिल में कार्यरत 76 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।चिकित्सकीय टीम ने श्रमिकों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और संभावित समस्याओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक सलाह उपलब्ध कराना रहा।शिविर के दौरान श्रम विभाग, कुशीनगर की ओर से अभिषेक श्रीवास्तव और शशि मिश्रा मौजूद रहे। चीनी मिल की ओर से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक-वित्त महेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक-इंजीनियरिंग दीपक कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक-प्रोडक्शन दिलीप मिश्रा, महाप्रबंधक-इलेक्ट्रिकल मनीष वर्मा तथा डीजीएम-क्यूसी हरेराम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा नवाब सिंह, रवि कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, सरवन सिंह यादव और फार्मासिस्ट रवि प्रताप कुशवाहा ने भी शिविर में सहयोग किया। श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।