news-details

स्वर्ण पदक विजेता सुनीता वर्मा का अमेठी में भव्य स्वागत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी भारोत्तोलन बालक-बालिका प्रतियोगिता 2026-27 में स्वर्ण पदक जीतकर अमेठी का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी कु. सुनीता वर्मा का डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सुनीता वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता से लौटने पर जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुनीता वर्मा को बुके और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने उनकी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि सुनीता वर्मा की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला खेल विभाग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।