news-details

संविधान लागू होने से ही देश की उन्नति: विश्वनाथ पाल

You can share this post!

बसपा की सेक्टरवार कैडर कैंपों की कार्ययोजना तैयार
सपा परिवारवादी पार्टी, कुछ दिन में पी से पंडवा भी बोल सकते हैं सपाई


संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर।
बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक राम नरेश त्रिपाठी में हुई। बैठक में मिशन -2027की तैयारी में सेक्टर वार कैडर कैम्पों की कार्ययोजना तैयार की गई। सभी जिलों में कैडर कैम्प 11सितम्बर से शुरू होंगे। 12और 13सितम्बर  प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल बाराबंकी में और 14सितम्बर को अमेठी जिले में रहेंगे।अयोध्या मंडल की मंडल स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एम एल सी और बसपा के नेता विधानपरिषद दिनेश चन्द्रा ने की।बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। जनपद और विधानसभावार पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच के बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बैठक को संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की बैठक में मैं सेक्टर अध्यक्षों और महासचिवों के कंधे पर दस बूथों को जिताने की जिम्मेदारी देने आया हूं। सेक्टर की बैठक में सभी पदाधिकारियों और सर्वसमाज के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि बैठकें सेक्टर के मध्य में होनी चाहिए, सर्वसमाज के कम से कम पांच सौ लोग आने चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के आठ दशक बीत चुके हैं, भारतीय संविधान की व्यवस्थाएं ठीक ढंग से नहीं लागू हो पाईं। मान्यवर कांशीराम साहब ने भारतीय संविधान को ईमानदारी से लागू करने के लिए भारत में चुनाव शुरू होने के 32वर्ष बाद 14अप्रैल 1984को बहुजन समाज पार्टी बनाई। भारतीय संविधान को ईमानदारी से लागू कर दिया जाय तो पूरे देश की उन्नति हो जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि इन दलों का चरित्र प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है। जनता बसपा, सपा और भाजपा की सरकारों की तुलना कर रही है।बहन मायावती ने शिक्षा    को मजबूत करने के लिए 5000प्राथमिक विद्यालय खोले और सैकड़ों शिक्षण संस्थान संचालित किए। भाजपा गरीबों से प्राथमिक शिक्षा छीनना चाहती है, इसलिए स्कूल बंद कर गरीबों की बस्तियों में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में बैकलॉग भर्तियों पर रोक लगाई। पदोन्नति में आरक्षण और ठेकेदारी में आरक्षण खत्म किया।एस सी/एस टी कर्मचारियों को रिवर्ट किया,बहन मायावती की ओर से बहुजन महापुरुषों के नाम पर बनाए गए जिलों को समाप्त किया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के नाम पर बने जिलों को समाप्त करने वाले अखिलेश यादव की टीम भारतीय संविधान की किताब और नीली शर्ट पहनकर दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का वोट लेने का झूठा नाटक कर रही है।डबल इंजन की सरकार नौजवानों को रोजगार देने में फेल है, अपनी आवाज उठाने वाले जेन जी पर जंतर-मंतर पर सरकार ने लाठियां बरसाने का काम किया। भाजपा के राज में बीस बार परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।




सपा का पीडीए का नारा धोखा,बदलता रहता है अर्थ -दिनेश चन्द्रा
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा ने कार्यकर्ताओं से सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़कर 2027में सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने सपा को निशाने पर लिया और कहा कि परिवारवादी पार्टी सपा कभी पी से पिछडा ,कभी पीड़ित और कभी पंडित बताती है, अखिलेश यादव की समझ में नहीं आ रहा कि क्या परिभाषा दें,हो सकता है कुछ दिन में पी से पंडवा बोलने लगें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। श्री चन्द्रा ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि सर्वसमाज के जो लोग विधानसभा चुनाव में पार्टी की मदद करें, आगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा का सहयोग और समर्थन उन्हें ही मिले,इस बात का खास ध्यान रखा जाए।


एक दर्जन से अधिक लोग बसपा में शामिल हुए
बहुजन समाज पार्टी के महासचिव रविशंकर पाल के नेतृत्व में पाल समाज के एक दर्जन से अधिक नेताओं ने सपा छोड़कर बसपा का झंडा थामा। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं उन्हें मालाएं पहनाई और हाथी निशान का नीला झन्डा देकर उन्हें सम्मानपूर्वक पार्टी में शामिल किया। रमेश कुमार पाल, मुकेश पाल,अजय पाल,अंजुल पाल आदि प्रमुख रहे।


जिस नीले झंडे में हाथी है वही हमारा साथी है --
अयोध्या मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज दिलीप कुमार विमल ने पार्टी के पुराने और नये नारे लगवाए और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। मंडल प्रभारी रमेश गौतम , सुरेश गौतम, दर्शन भारती और सुरेश कमल ने उनका साथ दिया।
 अमेठी जिले से मंडल प्रभारी शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति, अरुण कुमार गौतम,सरवन कुमार,राज पाल पाल,संजय कुमार, मकबूल भाई,के के आर्य, मोती लाल, शमशेर बौद्ध,राम अभिलाष बौद्ध, लक्ष्मण प्रसाद, श्याम कुमार, धर्मराज कोरी,बीबीएफ के संयोजक कुसुम राज मौजूद रहेकार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी रमेश गौतम ने किया। लम्भुआ से प्रत्याशी घोषित शैलेन्द्र कुमार सिंह,डा मधुलता वर्मा के पति इंजीनियर रुद्रमणि वर्मा, मंडल प्रभारी श्री राम पुष्कर, गया शंकर निषाद,प्रदीप भारती, महेंद्र प्रताप आनंद, अजय कुमार गौतम,मुस्लिम भाई चारा के मंडल संयोजक मो असद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जिया लाल त्यागी, छोटे लाल मौर्य, दिग्विजय सिंह, विक्रम गौतम,सभाजीत गौतम, कृष्ण कुमार पासी, सुनील सावंत, तुलसी प्रसाद , सर्वेंद्र अम्बेडकर,दीपक भारती, राजेन्द्र भारती राम राज चौरसिया, विक्रम गौतम,सहामत अली, मेवालाल भास्कर, श्याम नारायण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।