स्वास्थ्य जागरूकता रैली में छात्रों ने दिया संदेश
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। खड्डा बाजार स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर डी.फार्म विभाग की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” रही।इस दौरान भाषण, पोस्टर प्रेजेंटेशन, प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। भाषण में मुन्ना कुशवाहा प्रथम, तबरेज अंसारी द्वितीय और असरार अहमद तृतीय रहे। पोस्टर में सोनी गुप्ता, प्रदर्शनी में नंदनी गुप्ता और क्विज में अंजू मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।डी.फार्म विभागाध्यक्ष रवि पाण्डेय ने फार्मेसी और स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. दीपक मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन शिवम पांडेय ने किया। इस दौरान अजीत मद्धेशिया, डॉ. संतोष मिश्र, सुनील मिश्र, बबिता जायसवाल, अजमेर अली और दिलीप कुमार समेत शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।