सेवा संकल्प अभियान में खड्डा से निकली बाइक रैली
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विधानसभा खड्डा से सेवा ज्योति कलश यात्रा के लिए बाइक रैली निकाली गई। नेबुआ से पीआरडी जवानों, युवक मंगल दल के सदस्यों और भाजपा पदाधिकारियों की रैली को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर जिला स्टेडियम के लिए रवाना किया।रैली में पीआरडी जवानों, युवक मंगल दल के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्टेडियम पहुंचने के बाद प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुना। इस दौरान विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और सेवा ज्योति यात्राओं को आगे के लिए रवाना किया गया। विधानसभा खड्डा के चारों मंडलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में बीओ पीआरडी ऋषिकेश यादव, ब्लॉक कमांडर आनंद तिवारी, भोला मिश्रा, हरिशंकर यादव, सुरेंद्र यादव, पतिराम शर्मा, सुरेश प्रसाद, अशोक और राजकिशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।