
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर सेवा कार्यों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए मेले को ऐतिहासिक और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।बैठक में सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।बैठक में विभिन्न सेवा परियोजनाओं, समाजहित के कार्यों तथा सेवा गतिविधियों को मेले में प्रमुखता से प्रस्तुत करने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान सुनील जैन, गुणवंत सिंह कोठारी, नवेंदु, अमरनाथ, राहुल, शैलजा रावत, सुशील, बृजमोहन कुमार, संजीव दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 26 से 30 नवंबर 2026 तक कानपुर में आयोजित होगा।