
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सिविल डिफेंस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए इसे अधिक सक्रिय, तकनीकी रूप से दक्ष और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।डीएम ने कहा कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और राहत कार्यों के लिए वार्ड स्तर पर स्वयंसेवकों की सक्रियता बढ़ाई जाए। साथ ही नागरिकों को सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।बैठक में आगामी त्योहारों, प्रमुख आयोजनों और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को सिविल डिफेंस की तैयारियों को मजबूत करने और आपात परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।बैठक का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना रहा।