
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को फूलबाग में ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित हुई। भाजपा जूही मंडल के कार्यकर्ता जूही परमपुरवा चौराहे से यात्रा में शामिल हुए। यात्रा संजय वन होते हुए फूलबाग पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की।फूलबाग चौराहे पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। उन्होंने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा के लिए समर्पित बताते हुए विकसित भारत@2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में जनभागीदारी का आह्वान किया।मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य जनभागीदारी से ही पूरा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सेवा गतिविधियों को जारी रखने का आह्वान किया। स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गो-सेवा और जरूरतमंदों की सहायता पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, सांसद रमेश अवस्थी, मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, पार्षद राजेश श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।