
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। जिले में चल रहे स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह अभियान 7 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को डिजिटल रूप से जोड़ना है।डीएम ने जानकारी दी कि जिले में करीब 7500 प्रगणक और सुपरवाइजर लगाए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं और अपने परिवार की जानकारी पोर्टल sc.census.gov.in पर भरें।अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न वर्गों—जनप्रतिनिधियों, किसानों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मीडिया—को भी जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सहायकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों की मदद ली जा रही है।प्रचार-प्रसार के लिए ऑडियो क्लिप, होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान “हर व्यक्ति को जोड़ने” के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और इसे जनभागीदारी से सफल बनाया जाएगा।