news-details

सैदाबाद में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के सैदाबाद क्षेत्र के निमहरा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने पति की कथित दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला करीब दो घंटे तक टंकी पर बैठी रही, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह नीचे उतरने को राजी हुई।महिला की पहचान ऋतु भारती के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2023 में रोहित भारती से हुई थी, जो थाना उतराव क्षेत्र के मर्दापुर गांव का रहने वाला है। ऋतु का मायका पुरुषोत्तमपुर गांव में है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और इस संबंध में उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है।बुधवार को उसे शक हुआ कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, जिसके बाद वह आक्रोशित होकर निमहरा गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के अनुसार उसे इंस्टाग्राम आईडी से फोन कर गालियां भी दी गई हैं, जिसकी भी जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।