news-details

संत रविदास नगर नाम बहाली का बसपा ने किया स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। भदोही जिले का नाम दोबारा संत रविदास नगर किए जाने के फैसले का बहुजन समाज पार्टी ने स्वागत किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने राज्य सरकार से कासगंज जिले का नाम फिर से मान्यवर कांशीराम नगर किए जाने की मांग दोहराई है।मायावती ने सोशल मीडिया पर कहा कि बसपा सरकार के दौरान महापुरुषों के नाम पर बनाए गए जिलों के नाम बहाल किए जाने चाहिए। उन्होंने संत रविदास नगर का नाम वापस किए जाने के फैसले को सराहनीय बताया।बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पूर्व में बनाए गए कई जिलों के नाम राजनीतिक कारणों से बदले गए थे। उन्होंने कहा कि कासगंज को ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए मान्यवर कांशीराम नगर नाम दिया गया था, जिसे बाद में बदल दिया गया।मायावती ने मांग की कि 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस से पहले कासगंज का नाम बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।