news-details

सात पुलिस अधिकारी-कर्मियों को उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए गए उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से जिले के सात पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पदक प्रदान किए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पित सेवाओं को प्रोत्साहन देते हैं।सम्मान पाने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक, निरीक्षक अनिल सिंह यादव, पुलिस लाइन को उत्कृष्ट सेवा पदक और उपनिरीक्षक रामबहाल सिंह, थाना बरवापट्टी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह, पुलिस लाइन को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी सोनू कुमार, कोतवाली पडरौना, मुख्य आरक्षी राहुल सिंह, स्वाट टीम और मुख्य आरक्षी विमलेन्द्र कुमार तिवारी, अभियोजन कार्यालय को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।