
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की ओर से स्कूलों में कार्यरत रसोईयों के मानदेय में एक हजार रुपए की वृद्धि की है। परिषदीय विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की कन्वर्जन कास्ट चार महीने से नहीं आई है।मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक प्रेम रंजन सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रसोइयों को सितंबर महीने से तीन हजार रुपए प्रति माह की दर से मानदेय का भुगतान किया जाए। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी इस काम में किसी भी तरह की शिथिलता न बरतें।
कन्वर्जन कास्ट न आने से परेशान हैं हेडमास्टर
मध्यान्ह भोजन योजना की कन्वर्जन कास्ट पिछले चार महीने से नहीं मिली है। कन्वर्जन कास्ट के भुगतान के मामले में तैयार पत्रावली डाक में है। दशहरा पर्व पर रसोईयों को मानदेय और स्कूलों को कन्वर्जन कास्ट के भुगतान के आसार नहीं दिख रहे हैं।
000000000000000000000000