news-details

सांसद ने सुनीं समस्याएं, विकास कार्यों पर दिया जोर

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार सुबह कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद सांसद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की मौजूदगी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया।शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सांसद रानीपुर जामों पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेता ललन मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सांसद के जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।