
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर सदर तहसील कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष मुनिर खान ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल के प्रयासों से ग्रामीण पत्रकारों को नई पहचान मिली और उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर कई पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।