news-details

सारनाथ पहुंचे अमेठी के बौद्ध यात्री

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म तीर्थ यात्रा के तहत अमेठी से गए बौद्ध यात्रियों के दो दल रविवार को सारनाथ पहुंचे। यहां यात्रियों ने धम्मा लर्निंग सेंटर में प्रवास किया और संस्थापक बौद्ध भिक्षु भंते चंदिमा थेरो से धम्मोपदेश प्राप्त किया। उन्होंने यात्रियों को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।यात्रा का नेतृत्व बौद्ध भिक्षु भंते धम्म ज्योति और भंते शीलवंश कर रहे हैं। बस से गए 55 यात्रियों के दल ने डॉ. राम सागर, राम कुमार बौद्ध और ललित कुमार के संयोजन में सारनाथ के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। कुछ यात्री यात्रा वृत्तांत और डायरी भी तैयार कर रहे हैं।वहीं, ट्रेन से पहुंचे दूसरे दल ने डॉ. नन्हे लाल और दीपा बौद्ध के नेतृत्व में बौद्ध विहारों के दर्शन किए। यात्रियों ने भारतीय और विदेशी बौद्ध भिक्षुओं का सानिध्य प्राप्त कर उनके विचार सुने।यात्रा दल में बामसेफ के जिला सह संयोजक रामचंद्र, फूलचंद्र बौद्ध, वरिष्ठ बसपा नेता हरिलाल, आसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र, शंकर बौद्ध, जीपी मौर्य, सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हितलाल और डॉ. बृजेश मौर्य सहित अन्य लोग शामिल रहे।