news-details

सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी: इंजीनियर रमेश चंद्र

You can share this post!

दशहरा मेले के दौरान तेज रफ्तार से बचने और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील

 

 

 

 

अमेठी। सड़क सुरक्षा समिति के सचिव इंजीनियर रमेश चंद्र ने जनपदवासियों को विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दशहरा मेले के दौरान प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने के कारण वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ‘दुर्घटना से देर भली, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के संदेश को अपनाते हुए खासकर बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार से बचने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले के जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों के किनारे जंगल-झाड़ियों की सफाई कराई जा चुकी है। देवी मंदिरों और प्रमुख तीर्थस्थलों को जाने वाले मार्गों को भी गड्ढामुक्त किया गया है। सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक 24 सितंबर को हुई थी, जिसमें जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पॉट और सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य मार्गों तथा अन्य जिला मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अब तक किसी भी नगर पंचायत और तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है।