news-details

सूर्य रथ’ अभियान की शुरुआत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

उत्तर प्रदेश में पहली बार कानपुर नगर से ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम (CAP) का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूपी नेडा के सहयोग से नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (NSEFI) और रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना और आम नागरिकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलिमा कटियार और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन मौजूद रहीं, जबकि परियोजना निदेशक आलोक कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान परियोजना अधिकारी राकेश पांडेय ने सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम के तहत चलाए जाने वाले जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना और उनके बिजली बिल में कमी लाना है।विधायक नीलिमा कटियार ने अपने संबोधन में सौर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को भी सुरक्षित और किफायती बनाया जा सकेगा।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सोलर रथ’ रहा, जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को योजना के प्रति जागरूक करेगा और उन्हें रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।अभियान के तहत घर-घर संपर्क, डिजिटल प्रचार और अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने लोगों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।