news-details

सांप के डसने से महिला की मौत

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी/बाजार शुकुल। थाना क्षेत्र के सत्थिन ग्राम पंचायत के विशंभर पट्टी गांव में सांप के काटने से 28 वर्षीय महिला अनसूया सोनकर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अनसूया घर में काम करते समय दराज में हाथ डाल रही थीं। इसी दौरान अंदर छिपे सांप ने उनकी उंगली में डस लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी जगदीशपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनसूया अपने पीछे पति गोविंद कुमार और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बरसात के मौसम में लोगों से अंधेरी जगहों और पुराने सामान में हाथ डालते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।