news-details

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते फर्रुखाबाद रूट की 7 ट्रेनों के समय में बदलाव, रेलवे ने जारी की नई सूची

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कानपुर-कासगंज रूट की सात ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इसके लिए संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है।जारी सूची के अनुसार ट्रेन संख्या 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कासगंज से 15 मिनट की देरी से चलेगी। वहीं 55344 कासगंज-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी 35 मिनट की देरी से रवाना होगी।ट्रेन संख्या 55345 लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी फर्रुखाबाद से 1 घंटा 5 मिनट की देरी से चलेगी, जबकि 54156 फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल सवारी गाड़ी को फर्रुखाबाद में 1.5 घंटे रोककर 12:55 बजे रवाना किया जाएगा।कई ट्रेनों पर अस्थायी नियंत्रण भी लागू किया गया है। 55346 कासगंज-कानपुर अनवरगंज सवारी गाड़ी को कासगंज और फर्रुखाबाद के बीच 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कानपुर से दोपहर 1:15 बजे चलेगी।इसके अलावा 54155 कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को 8 और 9 जून को कानपुर सेंट्रल पर 2 घंटे 25 मिनट तक रोका जाएगा और यह शाम 5:50 बजे रवाना होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।