news-details

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 11 दिन में ₹11,000 सस्ता, चांदी में हल्की बढ़त

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सोने की कीमतों में 11 जून को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,562 गिरकर करीब ₹1.45 लाख पर पहुंच गया है। 31 मई को यही सोना ₹1.56 लाख था, यानी सिर्फ 11 दिनों में यह करीब ₹11,000 सस्ता हो गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी के दामों में हल्की तेजी देखने को मिली है, जहां 1 किलो चांदी ₹257 बढ़कर ₹2.33 लाख पर पहुंच गई है।इस साल सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी 2026 में सोना ₹1.76 लाख के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, जबकि अब तक इसमें करीब ₹31,000 की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई ₹3.86 लाख से गिरकर अब तक लगभग ₹1.52 लाख नीचे आ चुकी है।विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण निवेशकों का कैश की ओर रुझान और प्रॉफिट बुकिंग है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सोना-चांदी बेचकर नकदी बढ़ा रहे हैं, जबकि पहले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दामों के बाद बड़े निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी है, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतों पर दबाव बना।