news-details

स्मृति ने दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

You can share this post!

 पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा की पूरी जिला कमेटी नई दिल्ली प्रवास पर है। सड़क मार्ग से नई दिल्ली गये भाजपा के पदाधिकारियों ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बधाई दी। संगठन और सरकार के कार्यों को लेकर दीदी स्मृति ईरानी से मार्ग दर्शन भी प्राप्त किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे अमेठी संसदीय क्षेत्र में पार्टी संगठन के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और जिला महामंत्री विषुव मिश्र के साथ उन्होंने अलग से फोटो भी खिंचवाई।जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, महामंत्री विषुव मिश्र, उपाध्यक्ष उपमा सरोज, आशा बाजपेई, जिला सचिव नीलम भारती  आदि मौजूद रहे।