
PARDARSHI VKASH NEWS सरसैया घाट पर समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के प्रतीकात्मक “ड्रैगन मीटर” का विसर्जन कर सरकार की बिजली नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को जनविरोधी बताते हुए इसे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला कदम बताया।प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर के कारण ओवर बिलिंग, यूनिट बाउंस और लगातार बढ़ते बिजली बिलों से आम उपभोक्ता, व्यापारी, मजदूर और मध्यम वर्ग परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जनदबाव के बाद प्रीपेड व्यवस्था वापस तो ले ली, लेकिन स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं।सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार के बजाय उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को बंद करने और बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।इस दौरान “जनविरोधी नीतियां वापस लो” और “स्मार्ट मीटर की लूट बंद करो” जैसे नारे भी लगाए गए।