
PARDARSHI VIKASH NEWS सुलतानपुर। सुलतानपुर डाक मंडल के अधीक्षक डाकघर पी.सी. तिवारी की अध्यक्षता में मंडल के अंतर्गत संचालित प्रधान एवं उप डाकघरों के कार्य निष्पादन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अप्रैल–जून 2026 के प्रथम दो माह के प्रदर्शन का आकलन किया गया।बैठक के दौरान डाक बचत बैंक (POSB) में नए खाते खोलने, डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के लक्ष्य, स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवाओं, डिजिटल सेवा प्रणाली (DSS) के माध्यम से D+0 डिलीवरी तथा डिजिटल लेन-देन की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही COD आर्टिकल संग्रहण और राजस्व वृद्धि से जुड़ी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।अधीक्षक डाकघर पी.सी. तिवारी ने सभी पोस्टमास्टरों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा की गुणवत्ता बनाए रखते हुए विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही आगामी PLI/RPLI व्यवसाय अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया।बैठक में सहायक अधीक्षक डाकघर पी.सी. त्रिपाठी और डाक निरीक्षक दीपक मौर्य सहित सभी प्रधान एवं उप डाकघरों के पोस्टमास्टर मौजूद रहे। सभी को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया गया।