news-details

सुल्तानपुर की पांच बेटियों का मंडलीय बॉक्सिंग ट्रायल में चयन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । जिले की पांच महिला मुक्केबाजों का प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन किया गया है। यह ट्रायल अयोध्या में आयोजित होगा, जहां ये खिलाड़ी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।चयनित खिलाड़ियों में प्रियल धुरिया (33-35 किग्रा), काम्या तिवारी (40-43 किग्रा), शिवांगी मिश्रा (43-46 किग्रा), कनक दुबे (61-64 किग्रा) और राज नंदनी सोनकर (64-67 किग्रा) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और अभिभावकों में उत्साह है।सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव शुभम धुरिया ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियां लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं। धुरिया ने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की करेंगी।शुभम धुरिया ने बताया कि सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद मुंशी प्रेमचंद पार्क और शाहगंज चौराहा स्थित प्रशिक्षण केंद्रों पर बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग और ताइक्वांडो का नियमित प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। परिषद का लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों को खेलों से जोड़कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।इस अवसर पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।