news-details

स्किज़ोफ्रेनिया पूरी तरह इलाज योग्य मानसिक रोग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। विश्व स्किज़ोफ्रेनिया दिवस के अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में डॉक्टरों ने इस गंभीर मानसिक बीमारी और इसके आधुनिक इलाज को लेकर लोगों को जागरूक किया। विशेषज्ञों ने बताया कि स्किज़ोफ्रेनिया एक मेडिकल कंडीशन है, जिसका समय पर इलाज शुरू होने पर मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी में मरीज के व्यवहार में अचानक बदलाव देखने को मिलता है, जैसे काल्पनिक आवाजें सुनना, बिना कारण शक करना, भ्रम की स्थिति, सामाजिक दूरी और विचारों में असंतुलन। धीरे-धीरे मरीज का कामकाज और सामाजिक जीवन प्रभावित होने लगता है।विशेषज्ञों ने बताया कि इसके पीछे मुख्य कारण मस्तिष्क में डोपामिन और अन्य न्यूरोट्रांसमीटर का असंतुलन होता है, साथ ही आनुवंशिक कारण, तनाव और नशे की लत भी जिम्मेदार हो सकती है। देश में करीब 1% आबादी इससे प्रभावित हो सकती है।डॉक्टरों ने कहा कि आधुनिक दवाओं और थेरेपी के जरिए बड़ी संख्या में मरीजों में सुधार देखा जा रहा है और समय पर इलाज से वे सामान्य जीवन में वापस लौट सकते हैं।