
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से अयोध्या मंडल की विभिन्न विधानसभाओं में सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप और समीक्षा बैठकों का आयोजन शुरू किया गया है। रविवार को दूसरे दिन अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और सुल्तानपुर में करीब दो दर्जन स्थानों पर कार्यक्रम हुए।अमेठी विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 15 सितंबर को कोरारी हीरशाह, 18 सितंबर को भावलपुर, 21 सितंबर को भुसियांवा, 25 सितंबर को ठेंगहा, 27 सितंबर को टीकरमाफी, 28 सितंबर को त्रिलोकपुर, 1 अक्टूबर को कुशीताली और 2 अक्टूबर को पिंडोरिया में सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और सर्वसमाज को जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है।