news-details

स्कूलों में संचारी रोगों से बचाव की दी जानकारी

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को स्कूलों में संवाद कक्षाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह ने बच्चों को संक्रामक रोगों, मच्छरों से बचाव और जलजनित बीमारियों से सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि घरों और आसपास गंदे पानी का ठहराव न होने दें तथा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराएं।उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के लिए 1800-180-5145 हेल्पलाइन भी जारी की गई है। बच्चों को बताया गया कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और कूलर व खुले कंटेनरों में पनपता है। इसलिए पानी नियमित रूप से बदलते रहें और फुल बांह के कपड़े पहनें।कार्यक्रम में डॉ. देशराज ने बच्चों को चीनी के स्थान पर गुड़ का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गुड़ से ऊर्जा मिलती है और पाचन शक्ति बेहतर रहती है। इस अवसर पर संजीव कुमार, नोडल शिक्षक अवनीश वर्मा, संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, विजय प्रताप, संध्या गुप्ता, लालती देवी, शिवकरन गुप्ता, स्नेहा शुक्ला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।