
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास इंदिरा नगर चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी प्रभु दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, आवास विकास निवासी प्रभु दयाल साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद भागने की कोशिश में चालक ने उनके ऊपर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह चोटिल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन के कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।