
अमेठी। अमेठी बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को पूर्व सचिव उपेन्द्र शुक्ल को वित्तीय अनियमितता,पद का दुरूपयोग करने के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से हमेशा हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया है। पूर्व सचिव उपेन्द्र शुक्ल पर अपने कार्यकाल में लगभग सात लाख रुपए के गबन का आरोप है।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की ओर से शुक्रवार को निष्कासन के सम्बन्ध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करके मीडिया को जानकारी दी गई है।विज्ञप्ति में दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि जांच में उनके द्वारा अपने लगभग 2 वर्ष के कार्यकाल में 7 लख रुपए का गण भारी वित्तीय अनीता तथा अपने पद का दुरुपयोग किया गया है। इनके द्वारा सम्मानित सदस्यों से हमारी यदि व्यवहार किया गया है। इनके और वित्तीय घोटाले से संगठन को भारी आर्थिक नुकसान खाना पड़ा है। इनके क्रियाकलाप से संगठन की प्रतिशत गिरी है इनके द्वारा प्रस्तुत लगभग दो वर्ष कार्यकाल का वार्षिक बजट मनमाने तरीके से प्रस्तुत किया गया है जिसमें समान वित्तीय अनीता विद्यमान है। इन्हें बार की प्राथमिक सदस्यता से हमेशा-हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया है। इनके द्वारा लगभग 2 वर्ष में गबन किये गये लगभग 7 लाख रूपये के रिकवरी की कार्यवाही तथा सम्बन्धित पुलिस स्टेशन पर प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कराये जाने, साथ ही बार कौंसिल ऑफ उ०प्र० प्रयागराज को आदेश की एक प्रति इस आशय का भेजने हेतु आदेश हुआ है कि उपेन्द्र शुक्ल पूर्व सचिव अमेठी बार एसो० अमेठी के घोर वित्तीय अनियमितता व क्रिया कलाप व गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए इनके पंजीकरण को निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग किया है।