news-details

सीएम योगी के निर्देश पर अवैध एबी फार्मा क्लिनिक सीज

You can share this post!

 

तनिश सिंह
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उन्नाव प्रशासन ने फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के विकास भवन परिसर में मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित एबी फार्मा क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई एसडीएम बांगरमऊ ब्रजमोहन शुक्ला की अध्यक्षता में सीओ, सीएचसी प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में की गई।बताया गया कि क्लिनिक संचालक अब्दुल कयूम पर गलत इलाज के चलते एक गर्भवती महिला के तीन माह के गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप है। पीड़ित अखिलेश ने इस मामले में डीएम और एसपी से शिकायत करने के बाद दो बार मुख्यमंत्री जनता दरबार में भी न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2024 में भी मेडिकल स्टोर की आड़ में ओपीडी संचालित करते पाए जाने पर इसी क्लिनिक को सीज किया गया था। इसके बावजूद दोबारा संचालन शुरू होने की शिकायतें मिल रही थीं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटा है।